सभी अधिकारी मानव अधिकार के संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य करें – मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह

97

सभी अधिकारी मानव अधिकार के संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य करें – मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने जिलाधिकारीयों के साथ बैठक ली और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से भेंट की

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर/ अपने पदग्रहण बाद पहली बार मन्दसौर जिले में पहुंचे मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों, आयोग मित्र, प्रशासन, पुलिस ओर अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस मंदसौर में चर्चा की ओर विशेष रूप से जिलाधिकारीयों के साथ बैठक ली।

प्रशासन पुलिस और अधिकारियों की बैठक में उन्होंने मानव अधिकारों के उल्लंघन संबंधित प्रकरण की विस्तार से समीक्षा की एवं प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना , सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एएसपी श्री टी एस बघेल, एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 19.22.42

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी तत्परता से मानव अधिकार के संरक्षण के लिए कार्य करें। साथ ही जिले में जितने भी मानव अधिकारों से संबंधित जितने भी प्रकरण लंबित है उनका प्राथमिकता से निराकरण कर उचित कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग के द्वारा जिले में चल रही शासकीय योजनाओं के संबंध में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने ड्रग्स एवं तस्करी संबंधित मामलों की जानकारी दी।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर सिंह ने पेयजल के संबंध में सीएमओ नगर पालिका मन्दसौर श्री प्रेम कुमार सुमन से विस्तार से चर्चा की एवं जल के परीक्षण के बारे में जानकारी ली।

साथ ही उन्हें नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। एक अन्य गंभीर मामले में स्लेट पेंसिल उद्योग में जितने भी पंजीकृत उद्योग है वहां पर कार्य करने वालों का समय-समय पर टीबी की जांच करने के निर्देश दिए।

एमपीआरडीसी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह से मंदसौर से सीतामऊ रोड के संबंध में तत्परता से करवाई कर रोड को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 19.22.31

आयोग मित्र जिला मंदसौर के डॉ उर्मिला तोमर डॉ घनश्याम बटवाल डॉ के एल राठौर एवं श्री ब्रजेश जोशी से बातचीत में अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा कि आपकी जनहित और मानव अधिकार की सुरक्षा में गतिविधियों को जारी रखना चाहिए ताकि वंचित शोषित पीड़ित वर्ग को आयोग के माध्यम से राहत मिल सके।

डॉ सिंह ने कहा कि आयोग मित्र माध्यम से प्राप्त सूचनाओं समस्याओं और सुझावों पर मानव अधिकार आयोग तत्काल संज्ञान लेता है और त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देशित करता है इसके लाभ प्रदेश भर में मिल रहे हैं।

इसके पहले मन्दसौर जिले के आयोग मित्र ने अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह का पौधा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। डॉ उर्मिला तोमर ने सार्थक संस्था फोल्डर भेंट किया।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद डगवार पुलकित पटवा अमन फरक्या ने भेंट कर पुरानी जिला जेल को पुनर्घनत्वीकरण योजना अंतर्गत नई जेल निर्माण कार्य प्रस्ताव पत्र सौंपा।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 19.22.31 1

अन्य सामाजिक संगठनों के शिक्षाविद श्री रमेशचंद्र चंद्र, रसिक बिहारी चौहान, जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर, सुरेश भाटी, संजय गोठी, भूपेंद्र सोनी, कपिल भंडारी, मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष माननीय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन अर्चना आरती की।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 19.22.31 2

इसके बाद कलेक्टर व अन्य जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक कर सीतामऊ रोड दुर्घटनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश के साथ अन्य मानव अधिकार संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की।

इस अवसर पर मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से भी आत्मीय भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मंदसौर में मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह का जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठन के पदाधिकारीयो ने आत्मीय स्वागत किया गया।