Ujjain Borewell Accident : 23 घंटे की मशक्कत के बाद मौत ने लील लिया मासूम भागीरथ को, परिजनों पर टूटा पहाड़!

रेस्क्यू कंपलीट, ढाई वर्षीय भागीरथ ने तोड़ा दम, खुदाई के बाद चट्टान बनी मौत की वजह!

164

Ujjain Borewell Accident : 23 घंटे की मशक्कत के बाद मौत ने लील लिया मासूम भागीरथ को, परिजनों पर टूटा पहाड़!

Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बडनगर तहसील स्थित एक गांव में बृहस्पतिवार शाम बोरवेल में गिरे ढाई वर्षीय भागीरथ को तकरीबन 23 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में चिकित्सकों ने भागीरथ को मृत घोषित कर दिया। बच्चे को बचाने दो बार प्रयास नाकाम हो चुके थे। रेस्क्यू टीम को उसके हाथों में रोप रिंग पहनाकर बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद लोहे की छड़, रस्सी के साथ बोरवेल की मोटर निकलने वाली मशीन से प्रयास कर रही थी। बता दें कि भागीरथ को बचाने के लिए पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया था और इस दौरान चट्टान के कारण खुदाई में काफी परेशानियां आई थी। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की निगरानी की जा रही है और उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही है। चट्टान तोड़ने के लिए भोपाल और इंदौर से मशीनें भी मंगवाई गई थी।

IMG 20260411 WA0052

बच्चे की मौत के बाद समूचे गांव में मातम पसर गया हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं!