बेनतीजा रही अमेरिका-ईरान वार्ता, दोनों पक्ष 21 घंटे की कोशिशों के बावजूद मतभेदों की खाई को पाट नहीं पाए

67

बेनतीजा रही अमेरिका-ईरान वार्ता, दोनों पक्ष 21 घंटे की कोशिशों के बावजूद मतभेदों की खाई को पाट नहीं पाए

 

इस्लामाबाद:अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ इस्लामाबाद बातचीत फेल हो गई क्योंकि दोनों पक्ष 21 घंटे से ज्यादा की कोशिशों के बावजूद मतभेदों की खाई को पाट नहीं पाए.

पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत में ‘सार्थक चर्चा’ के बाद वेंस ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. 1979 के बाद इस लेवल पर यह पहली बातचीत थी. वेंस ने कहा, ‘हम अब 21 घंटे से इस पर बातचीत कर रहे हैं, और हमने कई सार्थक चर्चाएं की हैं, यह अच्छी खबर है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं.’ अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमने बहुत साफ कर दिया है कि हमारी रेड लाइन क्या हैं, हम किन चीजों पर उन्हें सहमत करने को तैयार हैं और किन चीजों पर नहीं.’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी डेलीगेशन ने ‘हमारी शर्तें नहीं मानने का फैसला किया है.