Self Enumeration Portal के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे नागरिक!

106

Self Enumeration Portal के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे नागरिक!

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कि ऑनलाइन स्व-गणना!

Ratlam : भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

प्रमुख तिथियां और पोर्टल!
स्व-गणना की अवधि: मध्य प्रदेश में नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
प्रगणक द्वारा कार्य:
प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 के बीच किया जाएगा।
आधिकारिक पोर्टल:
नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 04 18 at 11.35.43 AM 1

स्व-गणना की प्रक्रिया!
पंजीकरण: पोर्टल पर राज्य का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। विशेष ध्यान रहें कि मुखिया का नाम और चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
मानचित्र पर चिन्हांकन: नागरिकों को मानचित्र पर अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान को चिन्हित करना होगा।
प्रश्नावली: मकान सूचीकरण से संबंधित आवश्यक प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर देने होंगे।
SE ID प्राप्त करना: डेटा सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जो मोबाइल और ईमेल पर भी प्राप्त होगी।

क्षेत्रीय सत्यापन अनिवार्य!
स्व-गणना करने के बाद भी क्षेत्रीय सत्यापन आवश्यक है। जब जनगणना प्रगणक घर-घर भ्रमण के लिए आएंगे, तब नागरिकों को अपनी SE ID उनके साथ साझा करनी होगी। यदि ID का मिलान हो जाता है, तो डेटा को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा। मिलान न होने की स्थिति में प्रगणक पुनः जानकारी एकत्रित करेंगे। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सभी नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों से इस तकनीकी सुगम प्रक्रिया का लाभ उठाने और राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की हैं!