बुदनी, झाबुआ में अस्पताल, कॉलेज, भोपाल में स्पोर्ट्स कांपलेक्स स्टेडियम बनाएगा BDC 

42

बुदनी, झाबुआ में अस्पताल, कॉलेज, भोपाल में स्पोर्ट्स कांपलेक्स स्टेडियम बनाएगा BDC 

भोपाल;मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवपलमेंट कार्पोरेशन झाबुआ में आयुर्वेदिक कॉलेज और सौ बिस्तरों वाले अस्पताल तथा बुदनी में पांच सौ बिस्तरों के नये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण करेगा वहीं भोपाल के एकतापुरी में स्पोर्ट्स कांपलेक्स और स्टेडियम तथा सागर, बालाघाट और डिंडौरी मेंं कन्या शिक्षा परिसर का निर्माण करेगा। करोड़ों रुपए की इन परियोजनाओं पर काम करने के लिए बीडीसी ने टेंडर जारी कर दिए है। इन सभी कामोंं को निजी ठेकेदारों के जरिए करवाया जाएगा।

भोपाल के एकतापुरी में स्पोर्ट्स कांपलेक्स और स्टेडियम का निर्माण 14 करोड़ 67 लाख रुपए से किया जाएगा। झाबुआ में सौ बिस्तरों के आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल का निर्माण51 करोड़ 99 लाख 18 हजार रुपए से किया जाएगा।बालाघाट जिले के बिरसा में कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण पर 29 करोड़ 99 लाख 29 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं सागर जिले में कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण के लिए 29 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे शहडोल जिले के गोहपारु मं 29 करोड़ 99 लाख 37 हजार रुपए खर्च कर कन्या शिक्षा परिसर का निर्माण कियाजाएगा। बुदनी जिले में पांच सौ बिस्तरों के नये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसमें एवी सिस्टम सहित अन्य सभी सुविााएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एकतापुरी में स्पोर्ट्स कांपलेक्स और स्टेडियम के निर्माण पर बीडीसी 15 करोड़ 2 लाख रुपए खर्च करेगा। इन सभी परियोजनाओं पर काम करने के लिए बीडीसी ने टेंडर जारी कर दिए है ये टेंडर 13 मई को खुलेंगे। सफलतम ठेकेदारों से यह काम कराए जाएंगे।