
Abetment of Suicide : आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 1 महिला सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया 3 घंटे में गिरफ्तार!
Ratlam : पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के महज 3 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, वहीं 1 अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि 18 अप्रैल को ग्राम बरखेड़ा खुर्द निवासी फरियादी परमेश्वर पिता बलवंत सिंह गुर्जर ने जिले के ताल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई समरथ सिंह, ग्राम लसुड़ियाखेड़ी में खेत पर बेहोश मिला था। अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक समरथ सिंह को लालसिंह, अर्जुन, ईश्वरसिंह और एक महिला द्वारा अपमानित किया गया था और उसे धमकियां भी दी गई थी। प्रताड़ना से तंग आकर समरथ सिंह ने आत्मघाती कदम उठाया हैं। पुलिस ने इस मामले में धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 199/2026 पंजीबद्ध किया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई!
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ASP विवेक कुमार लाल और SDOP आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल स्वराज डाबी की टीम ने दबिश देकर आरोपी ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला, लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर निवासी हिम्मतखेडी व 1 महिला को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि महिला की समरथ सिंह से बातचीत होती थी जिसको लेकर आरोपियों ने समरथ सिंह को धमकीयां दी व मारपीट कर अपमानित किया जिसके चलते समरथ सिंह ने परेशान व प्रताड़ित होकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें सोमवार को आलोट न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही प्रकरण का 1 आरोपी अर्जुन सिंह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला थाना बरखेडा कला जिला रतलाम फरार हैं जिसकी तलाश व गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी ताल स्वराज डाबी, उप-निरीक्षक थानसिंह गुर्जर, उप-निरीक्षक मोहम्मद अय्युब खान, सहायक उपनिरीक्षक पंकज भम्भोरिया, शुभम सिंह चौहान, थाना प्रभारी बरखेडा कला रविन्द्र डंडोतिया, उप-निरीक्षक हरिसिंह बडेरा, सहायक उपनिरीक्षक नानुराम दसौरिया, ओमप्रकाश गुर्जर की भूमिका रहीं!





