
IFS Dr Renu Singh: केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटी PCCF के रिटायरमेंट के 10 दिन शेष, पर पोस्टिंग नहीं
गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट
भोपाल। केंद्र से प्रतिनियुक्ति से PCCF स्तर की महिला IFS Dr Renu Singh को 13 दिन से पोस्टिंग की दरकार है। जबकि उनकी सेवानिवृत के 10 दिन शेष हैं। सूत्रों का कहना है कि वन भवन में PCCF स्तर का कोई पद खाली नहीं हैं।
1990 बैच की तेज-तर्रार महिला IFS अधिकारी Dr Renu Singh केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटने पर 7अप्रैल को ही वन भवन में ज्वाइनिंग दे दी। तब से आज तक उनकी पोस्टिंग नहीं हुई। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह के लिए लघु वनोपज संघ में प्रबंध संचालक के पद पदस्थ किया जा सकता था किन्तु वन विभाग को प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ के पद पर इतनी हड़बड़ी थी कि PCCF स्तर के पद पर APCCF स्तर के अधिकारी की पोस्टिंग कर दी। इसके पहले राज्य सरकार ने मप्र जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव का पद भी पीसीसीएफ स्तर के आईएफएस के लिए निर्धारित था उस पद पर रसूखदार रिटायर्ड पीसीसीएफ सुदीप सिंह की संविदा पर पोस्ट कर दिया गया। ऐसे में पीसीसीएफ डॉ रेनू सिंह को अप्रैल माह के शेष 10 दिन के लिए पदस्थ करने और सैलरी के लिए पीसीसीएफ का एक पद राज्य सरकार से अस्थायी तौर पर स्वीकृत कराना पड़ेगा। यानि रेनू सिंह के रिटायर होने के साथ पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।
इसके पहले भी ओपी चौधरी, सयुंक्ता मुदगल और संजय शुक्ला के केंद्र से लौटने पर ऐसा किया जा चुका है।





