मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर

64
CM Dr Mohan Yadav's Big Announcement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमिलनाडु की रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1.00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के रासिपुरम विधानसभा पहुंचेंगे। दोपहर 01.20 बजे रासिपुरम विधानसभा में बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं 4.30 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयंबटूर से सायं 6.15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।