ठेकेदार की हत्या करने वाले 3 बदमाशों की तलाश में छापेमारी

38
Brother Murders Brother

ठेकेदार की हत्या करने वाले 3 बदमाशों की तलाश में छापेमारी

भोपाल: कोलार इलाके में वर्चस्व को लेकर ठेकेदार की हत्या करने वाले तीन बदमाश अब भी फरार हैं। जिसकी तलाश में पुलिस तीन जिलों में छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे। ऐसे में पुलिस अब उन पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
हालांकि पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक ठेकेदारी करने वाला 22 वर्षीय निखित सितोले दामखेड़ा में रहता था। शुक्रवार की रात वह अपने मोहल्ले में खड़ा हुआ था। तभी चार दिन पहले जेल से बाहर आए बदमाश गोविंद मालवीय अपने साथी आशीष, धन्नू, जुगल और गन्नू के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गन्नू और धन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी गोविंद मालवीय, जुगल और आशीष अब भी फरार हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस रायसेन, सीहोर और विदिशा में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। इसलिए उन्हें पकड़ने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।