वीडिया कॉल पर सुसाइड करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

55

वीडिया कॉल पर सुसाइड करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल: अशोका गार्डन इलाके में एमबीए की छात्रा को एक युवक ने वीडियो कॉल पर सुसाइड करने की धमकी देकर उसे अपने घर बुला लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक लंबे समय से उसका अश्लील वीडिया बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक करोद में रहने वाली 24 वर्षीय युवती एमबीए की छात्रा है। जबकि आरोपी आकिल खान अशोका गार्डन में रहता है। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। पहले फोन पर बातचीत हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे वीडियो कॉल किया और फोन पर ही उसे घर बुलाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं वीडियो कॉल पर ही सुसाइड करने का नाटक करने लगा। इससे घबराई युवती आरोपी युवक के घर पर पहुंची, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर उसे ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था।

उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।