
AAP छोड़कर BJP में शामिल होने आप पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने की औपचारिक घोषणा, राघव चड्ढा समेत आज 3 हुए शामिल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर BJP में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हो गए। इन तीनों सांसदों के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाई।
राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से दो-तिहाई ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल हो रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की है।राघव चड्ढा ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए राज्यसभा अध्यक्ष को विलय दस्तावेज सौंपे हैं।

राघव चड्ढा ने पार्टी के सिद्धांतों से भटकने और व्यक्तिगत कारणों से आम आदमी पार्टी छोड़ने का निर्णय बताया
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर उनके तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पुरानी पार्टी छोड़ने की घोषणा करने के बाद ये तीनों नेता दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने तीनों सांसदों को मिठाई खिलाकर उनका बीजेपी में स्वागत किया.
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है. सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था. मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे.




