राजभवन में बढ़ा अमला, जनजातीय प्रकोष्ठ के अफसरों का कार्यकाल भी बढ़ा

35

राजभवन में बढ़ा अमला, जनजातीय प्रकोष्ठ के अफसरों का कार्यकाल भी बढ़ा

भोपाल: राजभवन में पदस्थ अमले में वृद्धि की गई है। यहां दो कर्मचारी और पदस्थ किए गए है। वहीं राजभवन में बने जनजातीय प्रकोष्ठ में पदस्थ तीन अफसरों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

राज्यपाल सचिवालय के जनजातीय प्रकोष्ठ में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दीपक खांडेकर और विषय विशेषज्ञ डॉ दीपमाला का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ाया गया है। इन दोनो का कार्यकाल इसी साल समाप्त हो रहा था।

राज्यपाल सचिवालय के जनजातीय प्रकोष्ठ में पदस्थ विधि सलाहकार राकेश सहरिया का कार्यकाल भी एक वर्ष बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल सोलह जून 2026 को समाप्त होने वाला है।

राज्यपाल सचिवालय में जल संसाधन विभाग के शीघ्रलेखक मुकेश कुमार अहिरवार की दो वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना की गई है। इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय में एमएलबी कन्या महाविद्यालय में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ अरुण सिंह गोसाई को सचिवालय में सहायक ग्रेड एक के पद पर पदस्थ किया गया है। इन कर्मचारियों को इनके मूल विभाग में दिए गये वेतनमान ही दिए जाएंगे।