
Star Women’s Band’s Shadow Magic : इंदौर में नारी शक्तियों द्वारा पेश की गई बैंड पर आकर्षक प्रस्तुतियां!
Indore : शहर के जाल सभागृह में संगीत-प्रेमियों के लिए स्टार बैंड की जांबाज नारी शक्तियों ने वाद्य यंत्रों पर शानदार और आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका इंदु जैन, विशेष अतिथि डॉक्टर मुक्ता राय, मदन परमालिया , उमेश सिंघानिया, दीपक जाजोदिया, समाजसेवी जीतू बाबा तथा चंदू शिंदे का शाल-श्रीफल और माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जीतू बाबा ने स्टार बैंड की सदस्याओं का सम्मान शाल श्रीफल तथा माला से किया। स्टार बैंड की संचालिका सैक्सोफोन प्लेयर मनीषा यादव ने बताया कि इंदौर में हमारा यह पहला फीमेल बैंड हैं। जाल सभागृह में ग्रुप की सशक्त नारियों ने अपने हुनर का जलवा दिखाकर यह साबित कर दिया कि नारियां हर क्षेत्र में अग्रणी है।

सैक्सोफोन पर संचालिका मनीषा यादव, शोभना गुजराती ऑक्टोप्ड पर हुसैना बुरहानीवाला, बांगो, ऑक्टोपैड पर मनीषा जौहरी, बांगों पर अनीता दुबे, ड्रम पर जयश्री राजदेव, कांगो तथा गिटार पर शुभांशी विश्वकर्मा ने प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। अश्मित सागर, एच एस राजपाल, संजय कापसे, रूपिंदर सिंह, जितेंद्र राजदेव, अनामिका जैन, आर एस वाधवानी, पारुल अग्रवाल, रुजुता शर्मा, अनुमति शर्मा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत किए। जीतू बाबा महिला बेंड की प्रस्तुतियां की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन मिनी राजपाल ने किया तथा कार्यक्रम के अंत तक संगीत प्रेमियों की उपस्थिति दर्ज रही!
देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं समाजसेवी जितू बाबा!






