Weather Update: उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, MP में कल से गर्मी में आंशिक राहत, 2 मई तक बूंदाबांदी के आसार

70

Weather Update: उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, MP में कल से गर्मी में आंशिक राहत, 2 मई तक बूंदाबांदी के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम में आज भारी और तेज बारिश की संभावना है। मेघालय के चेरापूंजी में तो बाढ़ के हालत भी बन सकते हैं। यहां बादलों का कहर भारत के अलावा बंगलादेश, म्यांमार और चाइना तक बरपेगा।

उधर उत्तर भारत में तुर्की, ईरान और अरब सागर से बादलों का सफर चल रहा है। आज पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और लद्दाख में बर्फबारी होगी। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार में बादल छाएंगे।

मध्य प्रदेश में पश्चिम और दक्षिण की मिली जुली हवाओं संग बादलों का प्रवेश चल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होगी। 2 मई तक यही चक्र चलेगा।

प्रमुख शहरों में इंदौर में हवाओं से तापमान लुढ़केगा, कल से 39 डिग्री पर होगा, भोपाल 41 से 40, ग्वालियर दो दिन बाद 43 से 41 और जबलपुर भी दो दिन बाद 42 से 41 डिग्री तापमान रहेगा, जबकि उत्तर पूर्वी भाग में बादलों का दखल 10 मई तक रहेगा।