MP में थम नहीं रहा वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला, बांधवगढ़ की साढ़े 5 साल की फीमेल हाथी गायत्री की मौत

102

MP में थम नहीं रहा वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला, बांधवगढ़ की साढ़े 5 साल की फीमेल हाथी गायत्री की मौत

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट

भोपाल। मप्र में वन्य प्राणी की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। टाइगर और तेंदुए की मौत के बाद बुधवार को बांधवगढ़ की साढ़े पांच साल की हाथी गायत्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार को वह अचानक में बीमार हुई। डॉक्टरों ने उपचार किया किन्तु वे गायत्री को बचा नहीं पाए।

सूत्रों का कहना है कि बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर का प्रभार शहडोल सर्किल के प्रभारी वन संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के पास है। इस साल सबसे अधिक टाइगर की मौत शहडोल और बांधवगढ़ में हुई है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वन संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह की मूल पोस्टिंग वर्किंग प्लान बनाने के लिए हुई है। बताया गया है कि सिंह के पास तीन-तीन प्रभार होने के कारण न तो वे अपना मूल काम व्यवस्थित रूप से कर पा रहे हैं और न ही वाइल्डलाइफ के मैनेजमेंट में समय दे पा रहे हैं।