SDM Inspects Warehouse : एसडीएम आर्ची हरित ने किया हकीमी एग्रिको एंड वेयर हाउस का निरीक्षण!

84

SDM Inspects Warehouse : एसडीएम आर्ची हरित ने किया हकीमी एग्रिको एंड वेयर हाउस का निरीक्षण!

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। इसे लेकर SDM आर्ची हरित गुरुवार को हकीमी एग्रिको एंड वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 17.37.07

निरीक्षण में पाया गया कि कुल 22 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 19 की खरीदी पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष की खरीदी भी आज ही पूर्ण होने की संभावना है। केंद्र पर लाया गया समस्त गेहूं एफएक्यू गुणवत्ता का पाया गया। केंद्र पर कुल 178 किसानों से खरीदी की गई, जिनकी कुल राशि 2 करोड़ 42 लाख 81 हजार 181 रुपए हैं। जहां एसडीएम ने तौल का सत्यापन किया गया जो सही रहा!

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि केंद्र पर पानी एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है तथा समस्त स्टाफ उपस्थित हैं। कुल 5 तौल मशीनों में से 4 मशीनों से कार्य किया जा रहा हैं इस पर उन्होंने केन्द्र पर 6 तौल मशीनें लगाने के निर्देश दिए!