
शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं- संभागायुक्त आशीष सिंह ने नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड
उज्जैन। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर देवास से प्राप्त प्रस्ताव पर देवास जिले की कन्नौद तहसील के प्रभारी नायब तहसीलदार श्री मनीष बिरथरे को लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया है।
संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहते है। इस संबंध में कलेक्टर देवास द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर संभागायुक्त श्री सिंह ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
संभागायुक्त श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और इस प्रकार के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।





