
Election Duty: 4 राज्यों के चुनावों में मतगणना कराने MP के 4 IAS अधिकारियों की लगी ड्यूटी
भोपाल: चार राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के दौरान मतगणना के लिए प्रदेश के चार आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये सभी शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के लिए रवाना होंगे।
जिन आईएएस अधिकारियों की चुनावी मतगणना में ड्यूटी लगी है उनमें विनय निगम, राजेश ओगरे, भारती ओगरे और चंद्रशेखर शुक्ला शामिल है। 2012 बैच के आईएएस वाणिज्य कर विभाग के अपर सचिव राजेश ओगरे को पश्चिम बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।
2014 बैच के आईएएस मध्यप्रदेश पाठयपुस्तक निगम के महाप्रबंधक विनय निगम को तमिलनाडु में मतगणना प्रेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा खनिज विभाग की अपर सचिव भारती ओगरे को पांडीचेरी और राजस्व विभाग के अपर सचिव चंद्रशेखर शुक्ला को भी मतगणना प्रेक्षक बनाया गया है।




