पहला कदम – जीवन में और विज्ञान में 

178

पहला कदम – जीवन में और विज्ञान में 

 – N K Tripathi

चीन के महान दार्शनिक लाओ त्ज़ू कह गए हैं कि “ हज़ारों मील की यात्रा एक पहले कदम से प्रारंभ होती है।” अनेक विद्वानों ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किये हैं। अरस्तू के मार्गदर्शन में सिकंदर महान ने विश्व विजयी अभूतपूर्व यात्रा के लिए भी पहला क़दम रखा ही होगा। पिछली शताब्दी में विशाल व्यक्तित्व के धनी महात्मा गांधी ने जब लंगोटी छाप धोती पहन कर और लाठी लेकर सत्याग्रह का पहला क़दम उठाया था, तब उसी समय शक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिल गई थीं।

हमारे सामान्य जीवन में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी पहला क़दम उठाना ही पड़ता है। एक नवयुवक को संसार में अपना मार्ग बनाने के लिए साहस के साथ पहला कदम रखना पड़ता है। आस पास के जीवन में सफल दिखने वाले के व्यक्तियों ने अपने अभियान में उत्साह से पहला क़दम उठाया होगा।

In medical science, one step is explained by leg muscles alternating between contraction and relaxation to produce bending and straightening of the joints. To begin with calf and hip muscles push one leg back and thigh’s back muscles called hamstrings also help in pushing it backward. The other leg is moved forward by front thigh muscle called quadriceps. Here also hamstrings control forward motion and work as a brake. Abdomen and back muscles keep body stable and arms swing for balance. Repetitions make it a walk.

यदि जीवन में चलने में लड़खड़ाना नहीं है, तो पीठ, पेट, कूल्हा, जाँघ तथा पिंडली की मांसपेशियों को शक्तिशाली और लचीला रखना होगा।

Every walk is a quiet step toward strength and peace. Take first step, and your body and mind will stay in harmony.