WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पचमढ़ी की खाई में मिला मृत बाघ,जनवरी से अब तक MP में मरने वाले टाइगरों की संख्या 26 पहुंची 

501

पचमढ़ी की खाई में मिला मृत बाघ,जनवरी से अब तक MP में मरने वाले टाइगरों की संख्या 26 पहुंची 

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट 

भोपाल। शनिवार को वन परिक्षेत्र पूर्व पचमढ़ी अंतर्गत बीट पठार, कक्ष क्रमांक PF 250 में एक गहरी खाई में एक बाघ मृत पाया गया। इस घटना के बाद जनवरी से अब तक मप्र में टाइगर के मरने की संख्या 26 हो गई है।

गश्ती दल ने शुक्रवार की रात को टाइगर मिलने की सूचना दी थी। अगले दिन शनिवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा अपने स्टॉफ के साथ रवाना हुई। घटना स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते दुर्गम होने की वजह वहां पहुंचने में 7 घंटे लग गए।

वन एवं वन्यजीव के अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि बाघ के शव को शाम को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खाई बहुत गहरी होने के कारण वन दल को शव निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जो दो दिन पुराना था। संभवतः बाघ गहरी खाई में गिर गया होगा और उसकी मृत्यु हो गई होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।

घटनास्थल के आसपास डॉग स्क्वाड द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण करने पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। शव में समस्त अंग सुरक्षित पाए गए। अतः उक्त मृत्यु प्राकृतिक प्रतीत होती है। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक पचमढ़ी, तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शव परीक्षण कराया जाकर नियमानुसार शवदाह किया गया।