MP Budget: कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 31% करने का ऐलान, 13 हजार टीचर्स की नियुक्ति होगी

जानिए वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट की खास बातें

2857

भोपाल वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मध्य प्रदेश का 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश किया।

भारी टोका टोकी और कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच बजट बमुश्किल प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने हंगामे के बीच अपने हेडफोन उतार दिए और बजट भाषण की कॉपी देखकर ही काम चलाया।

*जानिए इस बजट की मुख्य बातें*

प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा। इससे प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

भोपाल के बागरोद और बेरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे।

स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।

सागर, शाजापुर और उज्जैन में सोलर प्लांट बनेंगे

13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी।

11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

उद्यानिकी फसलों के लिए एक लाख मैट्रिक टन की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी।

प्रदेश में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा शुरू की जाएगी।

जनजाति विकास निगम बनेगा।

गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।

भोपाल इंदौर और जबलपुर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ाई जाएंगी।