MP देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है

1149

 

 

 

Bhopal: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री परिषद की बैठक के पूर्व वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को बजट प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की मध्य प्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। यह वर्तमान दर पर 19. 74% है ,जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपए हो गया है। जो पिछले साल 9लाख 76हजार281 करोड रुपए था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रगति के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्य गण को बधाई दी है।