Weather Update: दक्षिणी, पूर्वी चक्रवात बदलेंगे मौसम, MP में कल से फिर बढ़ेगा तापमान

160

Weather Update: दक्षिणी, पूर्वी चक्रवात बदलेंगे मौसम, MP में कल से फिर बढ़ेगा तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

चक्रवात फिर पनपने लगे हैं, भारत के दक्षिण महासागर में जमा बादलों की उथल पुथल से नए चक्रवात को जन्म मिला है, जो अभी प्रारंभिक अवस्था में 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में है, जिसकी दिशा तय नहीं है। दूसरी ओर पूर्वी दिशा में फिलिपींस के पास बना चक्रवात (05W) भारत की दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जो 65 km की रफ्तार से 11 मई को फिलीपींस में टकराएगा, इसके असर से बादलों को बंगाल की खाड़ी में आने का मौका मिलेगा, जिससे भारत के मौसम में परिवर्तन होगा।

उत्तर भारत में आज मौसम खुला रहेगा। बारिश की संभावना उत्तर से मध्य तक नहीं रहेगी। दक्षिण के बादलों का बहाव पूर्वी दिशा की ओर रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है केवल पूर्वी क्षेत्र में बदले नजर आएंगे। कल से प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। एक से दो डिग्री तापमान बढ़ेगा। अभी की संभावना के अनुसार अगले 15 दिनों में अधिकतम तापमान 44/ 45 डिग्री तक जा सकता है।