WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: हिमाचल, यूपी, बिहार में आंधी- बारिश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश, एमपी में आज से बढ़ेगा तापमान 

Weather Update: हिमाचल, यूपी, बिहार में आंधी- बारिश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश, एमपी में आज से बढ़ेगा तापमान 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

आज उत्तर से हवाओं का जोर उत्तर – पूर्व की ओर होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और बिहार में तेज आंधी बारिश का असर रहेगा। आंशिक प्रभाव एमपी के उत्तर पूर्व में और झारखंड में रहेगा। राजस्थान, गुजरात में मौसम खुला रहेगा।

दक्षिण महासागर में चक्रवात के चलते बादलों का जमा जखीरा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश देगा। बंगाल की खाड़ी में भी बादलों का जमावड़ा रहेगा जो दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर मुड़ेंगे।

मध्य प्रदेश में उत्तर और पूर्वी भाग की सतह पर बारिश बादल की स्थिति रहेगी। गर्मी का बढ़ना शुरू हो रहा है। ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल में एक से दो डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ेगा। हवाओं का असर आज इंदौर, भोपाल में कम रहेगा। हल्के बादल नजर आयेंगे।