New SP Takes Charge : नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार ने संभाली जिले की कमान, अपराध नियंत्रण, सामाजिक जागरूकता और बेहतर पुलिसिंग का रहेगा लक्ष्य!

207

New SP Takes Charge : नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार ने संभाली जिले की कमान, अपराध नियंत्रण, सामाजिक जागरूकता और बेहतर पुलिसिंग का रहेगा लक्ष्य!

झाबुआ से राजेश सोनी

Jhabua : जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में बुरहानपुर से स्थानांतरित होकर आए IPS देवेंद्र कुमार पाटीदार ने झाबुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान SP व DIG डॉ. शिव दयाल सिंह ने उन्हें जिले की कमान सौंपी और अपनी कुर्सी पर बिठाकर जिम्मेदारी हस्तांतरित की।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.24.26 1

पदभार ग्रहण के बाद नए SP देवेंद्र पाटीदार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सख्त लेकिन व्यवहारिक पुलिसिंग रहेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में काम करने का उन्हें पहले भी अनुभव हैं और इसी कारण झाबुआ में काम करने को लेकर वे उत्साहित हैं।

धार जैसे आदिवासी जिले में कार्य करने का अनुभव रहा है। झाबुआ भी बेहद महत्वपूर्ण जिला है। यहां जनता के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था विकसित की जाएंगी। हमारा बेसिक फोकस लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम कंट्रोल और क्राइम डिटेक्शन पर रहेगा।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.25.23

जिले में बढ़ते सायबर अपराधों, महिला अपराधों और नशे के नेटवर्क पर विशेष रणनीति के साथ कार्रवाई की जाएंगी। यातायात व्यवस्था सुधारने और छोटी-छोटी लेकिन आमजनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी पुलिस गंभीरता से काम करेगी।

जिले में अपराधियों पर कार्यवाही ही नहीं, बल्कि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुधारना, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरी प्राथमिकता में रहेगा!