Mother’s Day Celebrations : नोएडा में मदर्स डे समारोह में रतलाम की बेटी प्राची तिवारी ने बेटी आन्या संग जीता प्रथम स्थान!

631

Mother’s Day Celebrations : नोएडा में मदर्स डे समारोह में रतलाम की बेटी प्राची तिवारी ने बेटी आन्या संग जीता प्रथम स्थान!

Ratlam : मदर्स डे के अवसर पर शनिवार 9 मई को G D Goenka International School में भव्य एवं आकर्षक मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अनेक परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.15.27

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में रतलाम की बेटी प्राची तिवारी ने अपनी पुत्री आन्या तिवारी के साथ प्रतिभागी बनकर शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रथम स्थान प्राप्त कर रतलाम का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में मां-बेटी की जोड़ी के रूप में प्राची तिवारी एवं आन्या तिवारी ने अपनी-अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समन्वय से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं स्कूल प्रबंधन ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि प्राची तिवारी, रतलाम निवासी आदित्य तिवारी की धर्मपत्नी हैं तथा वे रतलाम की वरिष्ठ एवं सम्मानित परिवार से जुड़ी हैं। वे नम्रता धर्मपत्नी राजेश तिवारी, सेवानिवृत्त स्टेट बैंक अधिकारी परिवार की बहू हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित रतलाम शहर में हर्ष का वातावरण है।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 16.15.27 1

मदर्स डे समारोह का उद्देश्य मां और बच्चों के बीच प्रेम, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां एवं विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राची और आन्या की सफलता ने समारोह को विशेष यादगार बना दिया। उन्हें समाजजनों तथा अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं बधाईयां दी जा रही हैं!