नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही – मंदसौर जिले के ग्राम लसुड़िया की ड्रग फैक्ट्री में 21 किलो एमडी सहित केमिकल और निर्माण उपकरण जप्त – 2 आरोपी गिरफ्तार – पूछताछ जारी

136
Sex Racket and Murder देह व्यापार गैंग (सेक्स रैकेट) की मुख्य सरगना 23 साल की महक यादव

नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही – मंदसौर जिले के ग्राम लसुड़िया की ड्रग फैक्ट्री में 21 किलो एमडी सहित केमिकल और निर्माण उपकरण जप्त – 2 आरोपी गिरफ्तार – पूछताछ जारी

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। बीती रात जिले की तहसील दलौदा के ग्राम लसुड़िया इला में नारकोटिक्स उपायुक्त कोटा के निर्देश पर राजस्थान और मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विंग की संयुक्त दबिश में बड़ी मात्रा में मैफेड्रन (एम डी) सिंथेटिक ड्रग, अवैध अफ़ीम, ड्रग बनाने वाला केमिकल, उपकरण आदि जप्त किए हैं। इस मामले में मौके पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नारकोटिक्स उपायुक्त की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यवाही डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर नरेश बुंदेल के नेतृत्व में की गई। मुखबिर सूचना आधार पर नारकोटिक्स विंग चित्तौड़गढ़ एवं नारकोटिक्स विंग जावरा टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम लसुड़िया इला के खेत पर बने कमरे से अवैध 21 किलो 189 ग्राम एम डी सिंथेटिक ड्रग, अवैध 487 ग्राम अफ़ीम, ग़ैर कानूनी रूप से उपयोग में संग्रहित 30 लीटर से अधिक केमिकल, लेबोरेटरी उपकरण एवं 10 बैग में अवैध ड्रग बनाने की सामग्री, उपकरण जप्त किए हैं। मौके पर दो आरोपियों को पकड़ा और नारकोटिक्स ड्रग एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज़ कर गिरफ्तार किया है।

जप्त किए गए एम डी सिंथेटिक ड्रग का बाजार मूल्य करोड़ों रुपए आंका गया है। पिछले दिनों में मंदसौर नीमच रतलाम जिलों में अवैध मादक द्रव्य पदार्थों, अफ़ीम, एम डी ड्रग, डोडाचूरा की धरपकड़ पुलिस टीम और नारकोटिक्स विभाग द्वारा की गई है और कम आयु वर्ग के संलिप्त युवाओं को गिरफ्त में लिया है।