करनाल: घर में घुसकर वैज्ञानिक की माँ की हत्या की कोशिश, CCTV में कैद हुई स्कूल वैन चालक की दरिंदगी

216

करनाल: घर में घुसकर वैज्ञानिक की माँ की हत्या की कोशिश, CCTV में कैद हुई स्कूल वैन चालक की दरिंदगी

करनाल। काछवा रोड स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआइ) के आवासीय परिसर में शुक्रवार दोपहर प्ले स्कूल वैन चालक लूट के इरादे से एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के घर में घुस गया और उसकी बुजुर्ग मां की हत्या करने की कोशिश की।

हालांकि, बुजुर्ग महिला पूरे साहस के साथ आरोपित का सामना किया और कड़े संघर्ष के दौरान महिला ने तेज आवाज लगाई तो पड़ोसियों ने आरोपित को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपित सेक्टर 13 निवासी कृष्णकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर, उससे वारदात में प्रयोग किया गया कपड़ा और उसकी गाड़ी बरामद कर ली। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कर्ज उतराने को लेकर आरोपित वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

https://www.facebook.com/share/v/1DkSreLeya/

सीएसएसआरआइ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अमरेश चौधरी के अनुसार उसका ढाई साल का बेटा पिछले एक साल से कैम्ब्रिज मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहा है। आरोपित कृष्ण कांत वैन पर चालक के तौर पर काम करता था और वह बच्चे को लेकर जाता था और छोड़कर जाता था। वह घर से ही बच्चे को ले जाता था, इसलिए उसे पता था कि घर में उसकी बुजुर्ग 62 वर्षीय मां सुमन देवी अकेली रहती है। आरोपित शुक्रवार को उसके बेटे को स्कूल ले गया था। इसके बाद वह 11.30 दोबारा घर आया।

आरोपी ने पहना था हेलमेट

उसने अपनी इको कार संस्थान परिसर से बाहर खड़ी कर दी और दीवार कूदकर वह संस्थान में घुस गया। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने हेलमेट पहना हुआ था। जब वह घर पहुंचा तो उसने हेलमेट उतार दिया और उसकी मां को कहा कि बच्चे ने उलटी कर दी है, जिससे कपड़े गंदे हो गए हैं। आरोपित बाथरूम में चला गया और बुजुर्ग महिला रसोइ में चली गई।

अचानक आरोपित आया और कपड़े से उसकी मां का लगा दबाने लगा। इस दौरान आरोपित ने उसकी मां के साथ मारपीट की, उसके सिर में चोट मारी। इतना ही नहीं उसकी मांग को फर्श पर भी पटक दिया। जब उसकी मां आवाज लगाने लगी तो पड़ोसियों ने वह आवाज सुन ली और वह घर की तरफ आए तो वह आरोपित भागने लगा। हालांकि, पड़ोसियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। बुजुर्ग महिला के सिर व होंठों पर भी चोट आई है। बुजुर्ग महिला ने आरोपित की अंगुली पर भी काटा था।

संस्थान के निदेशक डा. सतीश सनवाल ने बताया कि संस्थान में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद है। जब तक व्यक्ति संस्थान के किसी व्यक्ति से बात नहीं कराएगा उसे अंदर आने नहीं दिया जाएगा। वहीं, स्कूल वैन भी परिसर में मार्केट तक ही आएगी, वहीं से बच्चे स्कूल वैन में बैठेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।