नेत्रदान बना मानवता की मिसाल, दो नेत्रहीनों के जीवन में फैली नई रोशनी!

36

नेत्रदान बना मानवता की मिसाल, दो नेत्रहीनों के जीवन में फैली नई रोशनी!

रतलाम : शहर के पावर हाउस रोड निवासी विवेक अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा अग्रवाल के निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने समाज को एक गहरी प्रेरणा दी है। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए यह निर्णय लिया कि मनीषा अग्रवाल की आंखें दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला भरेंगी। यह निर्णय केवल नेत्रदान नहीं, बल्कि किसी के अंधकारमय जीवन में आशा का दीप प्रज्ज्वलित करने जैसा है।

नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल एवं योगेश कांसल ने परिजनों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया। उनकी प्रेरणा से सुपुत्र श्रेय (गौरव) अग्रवाल सहित समस्त परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की अनुमति प्रदान की। संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ. जीएल ददरवाल ने परमानंद राठौड़ के सहयोग से नेत्र संरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की।

इस दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील मीनु माथुर, बसंत पंड्या, विजय सिंह चोहान, सुनील मालपानी, चेतन तेलवाला, योगेश कांसल, महेश अग्रवाल,राजेश एलपी. शिवम माथुर, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। इस अवसर पर नेत्रम संस्था एवं बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास द्वारा परोपकारी परिवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया!