
Plot Illegally Occupied : बुजुर्ग मीसाबंदी के प्लाट पर कब्जा करने की शिकायत थाने तक होने के 2 महीने बाद भी हल नहीं निकलने पर एसपी अमित कुमार से मिले पूर्व गृहमंत्री कोठारी!
जानिए क्या है पूरा मामला?
Ratlam : शहर के ख्यातनाम समाजसेवी, BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मीसाबंदी धानमंडी निवासी बसंत पुरोहित (80) के प्लाट पर कब्जे के विवाद में सम्बंधित थाना क्षेत्र में शिकायत करने के बाद भी हल नहीं निकला तो बसंत पुरोहित ने यह बात हिम्मत कोठारी को बताई बात पर हिम्मत कोठारी नाराज हो गए और मंगलवार शाम को एसपी अमित कुमार से मुलाकात करने एसपी कार्यालय जा पहुंचे और कार्रवाई की मांग की एसपी को बसंत पुरोहित ने बताया कि उनकी पोती की शादी 1 वर्ष बाद होना तय हो चुकी है और इस शादी के खर्च को लेकर प्लाट विकृय करना चाहता हूं लेकिन दुसरे व्यक्ति द्वारा कब्जा बताया जा रहा है और मुझे प्लाट विकृय नहीं करने दिया जा रहा है।

एसपी अमित कुमार से हिम्मत कोठारी ने कहा कि यदि ऐसे ही हर कोई किसी के भी प्लाट पर कब्जा करते हुए दावा करने लगे तो शहर के लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठने लगेगा और गुंडागर्दी बढ़ जाएगी। इस तरह की समस्यायों से शहर के सैंकड़ों लोग पीड़ित हैं कोठारी ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात रखी हैं।
क्या था पूरा मामला!
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बसंत पुरोहित ने शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र स्थित सैफी नगर में लगभग 25 वर्ष पहले एक प्लाट खरीदा था। पिछले 2 महीने पहले बसंत पुरोहित प्लाट की नपती कराने प्लाट पर पहुंचे थे। इसी बीच सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने नपती रुकवाते हुए कहा कि यह प्लाट मेरा है।
विवाद बढ़ने पर पुरोहित प्लाट संबंधित दस्तावेज लेकर दीनदयाल नगर थाना पहुंचे और प्लाट की रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि दूसरे पक्ष को थाने पर बुलाकर उसके दस्तावेज की जांच की जाएंगी इसके बाद 2 महीने बीत चुके और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

दीनदयाल नगर थाना प्रभारी द्वारा मामले को सिविल विवाद बताते हुए कार्रवाई से विमुख होने पर पुरोहित ने इसकी जानकारी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को दी तब कोठारी ने भी थाना प्रभारी से चर्चा की थी फिर भी कोई हल नहीं निकला तो कोठारी पीड़ित बसंत पुरोहित को लेकर एसपी अमित कुमार के पास पहुंचे थे।
रसूखदारों की सम्पत्ति पर दुसरे लोगों द्वारा कब्जा किया जाना और शिकायत के बावजूद हल नहीं निकलना, सिस्टम में त्रुटि को दर्शाता हैं देखते हैं पूर्व गृहमंत्री जैसी हस्ती के मामले में आगे आने और एसपी अमित कुमार तक बात पंहुचने के बाद और उनके हस्तक्षेप करने पर भी पीड़ित बसंत पुरोहित को न्याय मिलता है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा??





