Heat Stroke : 45 से 47 डिग्री तापमान से जनता को राहत दे प्रशासन, BJP महिला नेत्री सीमा टाक ने DM को सौंपा ज्ञापन!

267

Heat Stroke : 45 से 47 डिग्री तापमान से जनता को राहत दे प्रशासन, BJP महिला नेत्री सीमा टाक ने DM को सौंपा ज्ञापन!

Ratlam : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहें तापमान को देखते हुए पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री सीमा टाक ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मिश्रा सिंह को ज्ञापन सौंपकर हीट एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। ज्ञापन में सीमा टाक ने बताया कि तेज गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं तथा हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहें हैं। उन्होंने प्रशासन से दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रखने या ग्रीन नेट शेड लगाने, मुख्य सड़कों पर जल छिड़काव कराने और अस्पतालों में विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने की मांग की।

इसके अलावा निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए ORS व ग्लूकोज वितरण, अघोषित बिजली कटौती पर रोक, शहर में शीतल पेयजल युक्त प्याऊ शुरू करने तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है। ज्ञापन में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत मंडल को समन्वय के साथ राहत कार्य चलाने के निर्देश जारी करने की मांग करते हुए कहा गया कि हीट एक्शन प्लान का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कई लोगों को परेशान होने से बचाया जा सकता हैं!