Commissioner Distances Himself from Issue : परशुराम चौराहा की उठी मांग, निगम आयुक्त ने पल्ला झाड़ा, महापौर के पाले में डाली गेंद!

117

Commissioner Distances Himself from Issue : परशुराम चौराहा की उठी मांग, निगम आयुक्त ने पल्ला झाड़ा, महापौर के पाले में डाली गेंद!

​परशुराम युवा संघ ने की आयुक्त से की मुलाकात, गढ़कैलाश के स्थान पर दिलबहार चौराहे पर ‘फरसा’ स्थापित करने की रखी मांग!

​Ratlam : शहर के गौरव और विप्र समाज की आस्था के केंद्र ‘परशुराम चौराहा’ निर्माण की मुहीम को लेकर परशुराम युवा संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अनिल भाना से मिला। मुलाकात के दौरान संघ ने तर्कसंगत मांग रखी कि निगम द्वारा गढ़कैलाश क्षेत्र में जो भगवान परशुराम जी का अस्त्र (फरसा) प्रस्तावित है, उसे वहां की बजाय जावरा रोड़ स्थित दिलबहार चौराहे पर स्थापित किया जाए, ताकि उस चौराहे को ‘परशुराम चौराहे’ के रूप में नई पहचान मिल सके।

​आयुक्त का गैर-जिम्मेदाराना जवाब!
चर्चा के दौरान निगम आयुक्त अनिल भाना ने विषय की गंभीरता को समझने के बजाय पूरी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय लेना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं और पूरी जिम्मेदारी महापौर की है। आयुक्त ने संघ के सदस्यों को सलाह दी कि वे इस संबंध में महापौर प्रहलाद पटेल से ही बात करें।

​परशुराम युवा संध की नाराजगी!
आयुक्त के इस टालमटोल भरे रवैये पर परशुराम युवा संघ ने कड़ा एतराज जताया है। संघ के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच जिम्मेदारी का यह खेल समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जब निगम प्रशासन एक स्थान पर प्रतीक चिन्ह प्रस्तावित कर सकता है, तो जनभावनाओं के अनुरूप उसका स्थान परिवर्तन करना असंभव नहीं है।

​अगला कदम!
आयुक्त से मुलाकात के बाद अब परशुराम युवा संघ जल्द ही महापौर से संपर्क कर अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। यदि इसके बाद भी ठोस परिणाम नहीं निकले तो पूर्व में तय की गई रणनीति के अनुसार आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ​इस अवसर पर परशुराम युवा संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें!