रिटायर्ड महिला जज और बेटे पर दहेज हत्या का केस दर्ज, जज को मिली अग्रिम जमानत, बेटे के मामले की सुनवाई सोमवार को
भोपाल: राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जिला प्रधान न्यायाधीश एवं जिला उपभोक्ता फोरम बैंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह और उनके बेटे के खिलाफ कटारा हिल्स पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने की खबर मिलने पर उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जज को तो अग्रिम जमानत कोर्ट से मिल गई है लेकिन बेटे के मामले में सुनवाई सोमवार को होगी।
जानकारी के मुताबिक गिरिबाला सिंह की बहू और उनके बेटे समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा ने मंगलवार की रात बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर की छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजन एफआईआर पर अड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस दबाव में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थे। परिजन दिनभर एसीपी मिसरोद कार्यालय में डेरा डाले रहे और रात में पुलिस ने एसीपी के जांच प्रतिवेदन पर गिरीबाला सिंह और उनके बेटे सामर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि परिजनों ने की है।
घटना के बाद से मृतका का पूरा परिवार भोपाल में मौजूद है।





