Ratlam Police Achieves Big Success Under Operation Clean : संयुक्त टीम ने 3 फरार गुंडों को किया गिरफ्तार!

53

Ratlam Police Achieves Big Success Under Operation Clean : संयुक्त टीम ने 3 फरार गुंडों को किया गिरफ्तार!

Ratlam : जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें उदघोषित एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी अमित कुमार द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत सायबर सेल एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।एसपी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर इनपुट के आधार पर पिछले 1 सप्ताह में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें 3 इनामी/वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना सैलाना का गिरफ्तार आरोपी!

थाना सैलाना के अपराध क्रमांक 380/2024 धारा 318 बीएनएस में फरार चल रहें आरोपी पुष्कर सिंह पिता प्रबलसिंह चौधरी निवासी फतेहपुर सीकरी, उत्तरप्रदेश को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

छह वर्ष से फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार!

थाना स्टेशन रोड के अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 6(1) मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहें आरोपी रूपेश गंधारे 47 पिता रामभाऊ गंधारे निवासी श्री कुलस्वामी अपार्टमेंट, सेक्टर-08A, थाना रबाले, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

₹2000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार!

थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 940/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार ₹2 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रिंस टाक उर्फ विपुल पिता बसंतीलाल निवासी ग्राम सेजावता, थाना औद्योगिक क्षेत्र को संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक मोरसिंह एवं आरक्षक तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रहीं!