Dewas Cracker Blast Case: SDM -SDOP, नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी सस्पेंड 

104
Suspend

Dewas Cracker Blast Case: SDM -SDOP, नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी सस्पेंड 

देवास: देवास जिले के टोंक खुर्द में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की दुखद घटना में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के कारण सोनकच्छ के एसडीएम और एसडीओपी और टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

उज्जैन संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने एसडीएम टोंकखुर्द संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद रवि शर्मा तहसील टोंकखुर्द को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधान के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया  है।

आदेश में उल्लेख है कि 14 मई को ग्राम टोंककला तहसील टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना घटित हुई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द संजीव सक्सेना एवं  नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद तहसील टोंकखुर्द रवि शर्मा द्वारा विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन निर्धारित मापदण्ड अनुसार क्षेत्रांतर्गत प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही की जाना परिलरक्षित हुआ है। इनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यो के निवर्हन में गंभीर लापरवाही / उदासीनता एवं अनियमितता बरती गई। जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई।

निलंबन काल में एसडीएम टोंकखुर्द संजीव सक्सेना एवं  नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद तहसील टोंकखुर्द रवि शर्मा का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास रहेगा।

इसी संदर्भ में राज्य शासन ने सोनकच्छ की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपा मांडवे को भी सस्पेंड कर दिया है।

सस्पेंशन अवधि में दीपा का मुख्यालय PHQ भोपाल रहेगा।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत ने टोंककला की चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल को भी इसी मामले में सस्पेंड कर दिया है।