पति पत्नी की हुई मौत रात्रि में जहरीला पदार्थ खाने से हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु – पोस्ट मार्टम बाद हुआ अंतिम संस्कार 

39

पति पत्नी की हुई मौत रात्रि में जहरीला पदार्थ खाने से हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु – पोस्ट मार्टम बाद हुआ अंतिम संस्कार 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । नगर के जनता कॉलोनी निवासी पति पत्नी की शनिवार को निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई , पोस्ट मार्टम के बाद शाम अंतिम संस्कार किया गया ।

वाय डी नगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार जनता कॉलोनी निवासी पति दुष्यंत सोनी और पत्नी ऊष्मिता सोनी ने आपसी तकरार ओर विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया और सगे सम्बन्धी मित्रों को सूचना देकर रेवास देवड़ा मार्ग पर कार से निकल गए, जहरीले पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ी और दोनों को गंभीर स्थिति में निजी चिकित्सालय अजय हॉस्पिटल संजीत मार्ग भर्ती कराया गया रात भर इलाज चलता रहा पर दोनों को बचाया नहीं जा सका , पुलिस टीम ने मर्ग मामला दर्ज़ किया और पोस्ट मार्टम बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे । बाद में शोक के वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया ।

पुलिस दोनों पति पत्नी के मामले में कई एंगल से जांच कर रही है ।

सोनी समाज में शोक छा गया है