
Conduct Fire Audit with Your Team : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कई विषयों पर की बात-चीत!
Ratlam : एसडीआरएफ की टीम के साथ शासकीय एवं निजी अस्पतालों, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मैरिज गार्डन, कारीगरों की दुकानों एवं फटाका दुकानों का फायर ऑडिट किया जाए। सभी राजस्व अधिकारी गेहूं उपार्जन एवं परिवहन पर निगरानी रखे।

यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने मार्च माह तक के राजस्व न्यायालय में लंबित सीमांकन, नामान्तरण एवं बंटवारे के प्रकरणों में त्वरित आदेश पारित कर उनका निराकरण 31 मई तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राजस्व संबंधित प्रकरणों के लिए लोक सेवा केन्द्र पर ही किसान को आवेदन करने के लिए प्रेरित करे एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करे। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करे, अभिलेख सुधार, नक्शा सुधार करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करे। CM हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में ADM डॉ शालिनी श्रीवास्तव, SDM रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, SDM जावरा सुनील जायसवाल, SDM रतलाम शहर आर्ची हरित, SDM सैलाना तरुण जैन, SDM आलोट श्रीमती रचना शर्मा, Deputy Collector संजय शर्मा, श्रीमती राधा महंत सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे!





