Misa Bandi Honored with Guard of Honor : मीसाबंदी श्यामसुंदर राठौड़ का निधन, अंतिम विदाई में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर!

196

Misa Bandi Honored with Guard of Honor : मीसाबंदी श्यामसुंदर राठौड़ का निधन, अंतिम विदाई में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर!

Ratlam : समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मीसाबंदी शहर के शहरसराय निवासी गणेश ट्रांसपोर्ट के संस्थापक श्यामसुंदर राठौड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया था। वे लगभग 90 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर एवं समाज में शोक की लहर फैल गई थी। शाम को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजजन, रिश्तेदार, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहें। अंतिम विदाई के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। निधन के बाद परिजनों ने उनका नेत्रदान कर मानवता का प्रेरणादायी संदेश भी दिया। मुक्तिधाम पर सुपुत्र भैलाल राठौड़ एवं भरत राठौड़ ने मुखाग्नि दी।

IMG 20260521 WA0113

आपको बता दें कि श्यामसुंदर राठौड़ जीवन-भर समाजसेवा, संघर्ष और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रहें। वे मीसाबंदी रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहें। समाज के पिछड़े एवं आदिवासी वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि “जीना है तो किसी की मदद के लिए जियो और जाना है तो समाज को कुछ देकर जाओ।” सामाजिक कार्यों के साथ वे युवाओं को भी प्रेरित करते रहें। उनकी स्मृति में लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए!

IMG 20260521 WA0114

श्यामसुंदर राठौड़ की अंतिम यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, गोविन्द काकानी, रमेश सोनी (पत्रकार), रोबिन सोनी, कांग्रेस नेता मयंक जाट, एडवोकेट विमल छिपानी, राकेश झालानी, आशीष पालीवाल, हितेश सुराणा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन और कई संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहें।
श्यामसुन्दर राठौड़ को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं!

देखिए वीडियो गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए!