
भोजशाला को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद कल 22 मई को पहला शुक्रवार,प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की,पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
धार: भोजशाला को लेकर आए उच्च न्यायालय के फैसले के बाद कल 22 मई को पहले शुक्रवार को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। हालांकि आयोजित जुलूस की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। इस संबंध में बकायदा पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जुलूस की अनुमति नहीं होने की बात वायरल कर नागरिकों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
इधर शुक्रवार को असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने से आम जनता की सुरक्षा प्रदान करने हेतु पुलिस ने शहर में एक फ्लैग मार्च निकाला गया जो पुलिस कंट्रोल रूम से निकल कर पूरे शहर के विभिन्न चौराहों से होकर फ्लैग मार्च का समापन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुआ। वहीं कल शुक्रवार को लेकर शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट – राजीव रंजन मीना (कलेक्टर )
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश है कि जो भी हमारे यहाँ वो जैसा की आप सभी को पूर्व निर्देशों की जो प्रकाशित हुए हैं उसमें जो यहाँ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और उसके संदर्भ में आज ये जो फ्लैग मार्च निकाला गया है और जो भी कल के आयोजन होंगे उसमें भी ये कोई भी नए आयोजन नहीं होंगे और जो पूर्व से प्रचलित और माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जो भी आयोजन है, वही किए जा सकेंगे। इस संदर्भ में इस फ्लैग मार्च के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया है और सभी जो यहाँ के नागरिक से और सब जो यहाँ के निवासी हैं रहवासी हैं, उन सभी से ये अपील की गई है कि वो शांति है वो शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। भ्रामक संदेश अफवाह प्रसारित की जाती है, तो उस पर भी हमारी नजर है और उनको चिन्हांकित किया जा रहा है और उसके संदर्भ में उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – सचिन शर्मा ( एसपी धार )
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो आदेश और निर्देश दिए गए थे, जिसमें ये बताया गया था पुरातत्व विभाग द्वारा जो संरक्षित इमारत है उसमें किस प्रकार से पूजा या इबादत की जानी है। इसका हम लोग बहुत कड़ाई से और अक्षरशः पालन कराएंगे और शहर में अगर सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो 1500 से ऊपर का बल है। इसमें बाहर से आया हुआ आरएएफ, क्यूआरएफ है, एसटीएफ है, जो बहुत ही अतिसंवेदनशील क्षेत्र है वहाँ पर रहेगा।





