Principal Suspended: महिला शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप में धार में सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य निलंबित 

105
Suspend

Principal Suspended: महिला शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप में धार में सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य निलंबित 

धार: धार सांदीपनी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य स्मृतिरत्न मिश्र को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर महिला कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गलत नीयत से देखने, दबाव बनाकर निवास पर आने हेतु मजबूर करने, अश्लील इशारे करने, हाथ पकड़ने, शरीर को छूने, अपमानित करने जैसे आरोप थे। इन आरोपों की जांच करवाने पर इन आरोपों की पुष्टि होने पर संभाग के आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है

मानव अधिकार आयोग भोपाल द्वारा भी इस संबंध में जांच में महिला शिक्षकों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना पाया गया है। इस कारण से पूर्व में उन्हें सख्त हिदायत देते हुए पर निंदा शास्ति आरोपित की गई थी लेकिन अब समग्र परिस्थितियों, उपलब्ध कथनों, पूर्व अभिलेख तथा आरोपी की पुनरावृत्ति को देखते हुए इंदौर संभाग के आयुक्त डॉ सुदाम खड़े ने सांदीपनी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर स्मृतिरत्न मिश्र को सस्पेंड कर दिया है।

IMG 20260522 WA0049

जारी सस्पेंशन आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला धार नियत किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।