Petrol Diesel Price Hiked Again: देश में 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए MP के शहरों के आज के दाम 

120

Petrol Diesel Price Hiked Again: देश में 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए MP के शहरों के आज के दाम 

 

Petrol Diesel Price Hiked Again: देश में 11 दिन में चौथी बार पेट्रोल डीजल के दाम आज सुबह से फिर बढ़ गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। लंबे अंतराल के बाद हाल में 15 मई को पहली बार तेल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। इनकी कीमतों में अभी और वृद्धि हो सकती है।

 

*मध्य प्रदेश के शहरों के भाव*

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने 25 मई को फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए। पेट्रोल में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपए के करीब पहुंच गया, जबकि डीजल 100 रुपए के पार निकल गया है। भोपाल में अब पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन सबसे महंगा हो गया है, जहां पेट्रोल 115.03 रुपए और डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए हो गया है। जबलपुर और ग्वालियर में भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।