Weather Update:MP में प्रचंड गर्मी: नौतपा में इंदौर-भोपाल से अधिक ग्वालियर रहेगा गर्म, 31 मई से बनेगी बारिश की संभावना

76

Weather Update:MP में प्रचंड गर्मी: नौतपा में इंदौर-भोपाल से अधिक ग्वालियर रहेगा गर्म, 31 मई से बनेगी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अंत अभी लगता नहीं है, मौसम का रुख साफ नहीं है। यूं आखिरी 5 से 6 दिन में अधिकतम तापमान उतरने की संभावना है। नौतपा में इंदौर में 40/ 41, भोपाल में 42/43, जबलपुर में 44/45 और ग्वालियर में 44 से 46 डिग्री तक तापमान जा सकता है।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर से जबलपुर याने ने उत्तर से पूर्व के बीच इस सप्ताह मानसून पूर्व की बरसात होने की संभावना है। जबकि भोपाल में 31 मई से 4 जून के बीच में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है और इंदौर में 2 जून को। फिर भी मौसम का रुख स्पष्ट नहीं होने से परिवर्तन संभव है।

महाराष्ट्र में उत्तर पूर्व दिशा से बादल छाने का क्रम चल रहा है। इसके दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना भी है। दक्षिण राज्यों में केरल में भारी बारिश और तमिलनाडु में 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। आंध्रा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। तेलंगाना में प्रचंड गर्मी है लेकिन बारिश की संभावना के चलते तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

उत्तरी पहाड़ी राज्यों कश्मीर, लद्दाख में बारिश, बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। इसके असर से उत्तर पूर्व राज्यों असम अरुणाचल, मेघालय आदि में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में इस सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में तब गिरावट 42 से 35 डिग्री तक जा सकती है। राजस्थान, गुजरात में अगले 15 दिन मौसम खुला और तेज गर्मी का रहेगा।

बंगाल की खाड़ी से बादलों का सिलसिला पूर्व से पश्चिम की ओर बना हुआ है, अरब सागर में बादल पहुंचकर स्थिर हो सकते हैं, यहां हवाओं के चक्रवाती होने की आशंका है।