धार में भोजशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की पूजा-अर्चना

242

धार में भोजशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की पूजा-अर्चना

धार- इंदौर हाई कोर्ट द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को मंदिर मानने के फैसले के बाद आज सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजशाला पहुंचे। उन्होने पूजा-अर्चना की।

IMG 20260525 WA0075

भोजशाला को इस अवसर पर फुलों से सजाया गया था। भोजशाला मे उन्होने 20 मिनिट रूक कर मॉं वाग्देवी की आरती कर पुष्प अर्पित किए। भोजशाला के प्रत्येक हिस्से को बारीकी से अवलोकन किया एवं वहां स्थापित हिन्दू प्रतिक चिन्हो के महत्व को समझा।

मुख्यमंत्री हेलीपैड से कारकेड द्वारा राजवाडा पहुंचे जहां से वे रोड शो करते हुए भोजशाला पहुंचे। जहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी थे।