श्री सर्वब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने रतलाम विकास प्राधिकरण के नवागत पदाधिकारियों का किया अभिनंदन!

143

श्री सर्वब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने रतलाम विकास प्राधिकरण के नवागत पदाधिकारियों का किया अभिनंदन!

Ratlam : श्री सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बुधवार को नगर निगम के नजदीक स्थित आरडीए कार्यालय पर हर्षोल्लास से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर RDA अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी सहित सदस्य धीरज व्यास, राखी व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल, किरण महावर, राजेंद्र मौर्य आदि का श्री सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा एवं फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया।

IMG 20260528 WA0093 scaled

स्वागत कार्यक्रम में श्री सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, महिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गौतम, सुरेश दवे, प्रभाकांत उपाध्याय, तरुण जोशी, मनीष उपाध्याय, राजेश डोरिया, महेश चौबे, कुलदीप त्रिवेदी, जगदीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, शरद चतुर्वेदी एवं पुष्कर पुरोहित मौजूद थेइस अवसर पर RDA अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी ने सभी को संबोधित करते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने श्री सर्व ब्राह्मण सभा की और से भविष्य में भी RDA को हर संभव सहयोग देने की बात कही। अंत में आभार कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने माना!

देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं अध्यक्ष मनोहर पोरवाल!