WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ग्रामीणों के हमले के दौरान साहस दिखाने वाली रेंज ऑफिसर अंजू वर्मा को मिली 25 हजार की सम्मान राशि 

710

ग्रामीणों के हमले के दौरान साहस दिखाने वाली रेंज ऑफिसर अंजू वर्मा को मिली 25 हजार की सम्मान राशि 

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर की रेंज ऑफिसर अंजू वर्मा को बाघ रेस्क्यू ऑपरेशन और ग्रामीणों के हमले के दौरान असाधारण साहस, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का परिचय देने पर 25 हजार रुपए की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बुधवार को प्रदान किया।

IMG 20260528 WA0048

बताया गया है कि 24 मई को पनपथा बफर परिक्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में बाघ घर में घुस आया था। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ बाघ के रेस्क्यू अभियान में जुट गईं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थे और माहौल तनावपूर्ण था। ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया।

उग्र भीड़ ने अंजू वर्मा को 4 से 5 घंटे तक घेरकर रखा। उनके साथ मारपीट भी हुई। इसके बावजूद अंजू वर्मा ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद बनाए रखा और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।