Eye Donation : श्रीमती रेखा भरगट का निधन, परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति, 2 जरुरतमंदों की आस बनी!

26

Eye Donation : श्रीमती रेखा भरगट का निधन, परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति, 2 जरुरतमंदों की आस बनी!

समाजसेवा एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भरगट परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती रेखा भरगट के निधन उपरांत नेत्रदान कराया गया।

Ratlam : शहर के महलवाड़ा स्थित जैन कॉलोनी निवासी निवासी स्व. बापूलाल भरगट की पौत्रवधु, स्व. पारसमल भरगट (वकील साहब) की पुत्रवधु, उज्जैन निवासी धर्मचंदजी सिरोलिया की सुपुत्री, राजेश एवं मनीष की भाभी साहब, जयेश की बड़ी मम्मी एवं हर्षेदु भरगट की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा भरगट का गुरुवार दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया था। दुःख की इस घड़ी में परिजनों ने मानवता के हित में उनका नेत्रदान करने का निर्णय लिया।

नेत्रदान हेतु रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा ने दिलीप डामोर एवं संतोष भाभर के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।

परिजनों के इस सराहनीय निर्णय की सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य बताया। मृतात्मा को मीडियावाला परिवार की और से विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन!