Operation Clean के तहत मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला 8 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा हिमाचल प्रदेश से रतलाम पुलिस के हत्थे!

मामला विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ₹2.15 लाख की ठगी का!

161

Operation Clean के तहत मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला 8 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा हिमाचल प्रदेश से रतलाम पुलिस के हत्थे!

Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देशन में जिले-भर में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन क्लीन” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्टेशन रोड थाना पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम को धोखाधड़ी के एक प्रकरण में पिछले लगभग 8 वर्षों से फरार चल रहें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि फरियादी हिमांशु प्रजापति निवासी गायत्री नगर, कानीपुरा, उज्जैन ने रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा उससे धोखाधड़ी कर कुल ₹2,15,000/- की राशि प्राप्त की गई।

हिमांशु ने पुलिस को बताया कि मर्चेंट नेवी की परीक्षा देने के दौरान उसकी मुलाकात सुरेन्द्र जाट नामक व्यक्ति से हुई थी जिसने उसे कम खर्च में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में सुरेन्द्र जाट ने अपने साथी महेश पाटीदार से मिलवाया, जिसने प्रशिक्षण एवं विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे नकद एवं बैंक खातों के माध्यम से कुल ₹2.15 लाख रुपए प्राप्त किए। आरोपियों द्वारा न तो नौकरी दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई। हिमांशु की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाना पर अपराध क्रमांक 564/2019 धारा 420, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

ऑपरेशन क्लीन के तहत गिरफ्तारी!

प्रकरण में लगातार पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी रखी। टीम को प्राप्त तकनीकी सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नमन शर्मा (29) पिता राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम कडावो थाना डेहरा जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी को पकड़ने में थाना स्टेशन रोड थाना पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

क्या कहते हैं अधिकारी!

गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं धोखाधड़ी से संबंधित तथ्यों की जांच जारी है।