
Lokayukta Trap: जबलपुर में राजस्व निरीक्षक ₹80000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर में आज एक राजस्व निरीक्षक को ₹80000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रोहित जैन जबलपुर में संगम कॉलोनी के निवासी हैं। उनके व्यापारी मित्र द्वारा ग्राम कुलोन तहसील शाहपुरा जिला जबलपुर में जमीन खरीदी गई थी जिसके सीमांकन के लिए क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी द्वारा ₹100000 की मांग की जा रही थी।
इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की गई। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹80000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया था। आज दिनांक 02/06/26 को अनावेदक करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक शाहपुरा जिला जबलपुर को 80000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य-* टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।





