Indore News; महापौर द्वारा आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर MR-04 एवं MR-12 सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण

60

Indore News; महापौर द्वारा आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर MR-04 एवं MR-12 सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण

 

इंदौर: आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात एवं आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज निर्माणाधीन एम.आर.-04 रोड एवं एम.आर.-12 रोड के विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अहिल्या आश्रम स्कूल से भागीरथपुरा होते हुए आईएसबीटी एम.आर.-10 तक निर्माणाधीन संपूर्ण एम.आर.-04 रोड परियोजना का जायजा।लिया। इस मार्ग के निर्माण से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगा, साथ ही आगामी सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की शहर में मास्टर प्लान की सड़के प्राथमिकता से बने और सिहंस्त के पहले पूरी हो जाए यह हमारी प्राथमिकता है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी इंदौर उज्जैन की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज इस क्रम में एमआर 10 का नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। एमआर 10 और एमआर 12 की कनेक्टिविटी का काम भी तेजी से चल रहा है। इसे दो महीने में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है।