श्रीकृष्ण के परम भक्त नृसिंह मेहता की अगाध भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया, पंडित अनिरुद्ध मुरारी ने!

मां महिषासुर मर्दिनी माताजी मंदिर परिसर में नानीबाई का मायरा कथा महोत्सव!

202

श्रीकृष्ण के परम भक्त नृसिंह मेहता की अगाध भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया, पंडित अनिरुद्ध मुरारी ने!

Ratlam : शहर की उकाला रोड़ स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की आराध्य देवी मां महिषासुर मर्दिनी माताजी मंदिर परिसर में मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार व महिला मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नानीबाई का मायरा कथा महोत्सव के चौथे दिन सैकड़ों की संख्या में भक्तजन भक्ति रस में सराबोर रहें। कथावाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी ने भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त नृसिंह मेहता की अटूट भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची श्रृद्धा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान स्वयं भक्त की सहायता करते हैं। नानीबाई के मायरे के प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने भक्त की लाज रखने की कथा सुनकर श्रृद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा स्थल जयघोष से गूंज उठा।

बता दें कि मंदिर परिसर आयोजित मायरा कथा महोत्सव में मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की मातृशक्ति तथा समाजजन बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर होकर धर्मलाभ लें रहें हैं। कथा का संयोजन श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज अध्यक्ष भुपेन्द्र सनगट तथा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी मिंडिया कर रहें हैं जहां प्रतिदिन कथा समापन पश्चात प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं इसके अलावा समाज द्वारा शहर के हर क्षेत्र से कथा स्थल तक आने-जाने हेतु फोर व्हीलर (मेजिक) की निःशुल्क व्यवस्था की गई हैं और इसके लिए समाज द्वारा मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, नानीबाई का मायरा कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की संस्था (श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास रजिस्टर्ड मध्य प्रदेश शासन) द्वारा कथावाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी तथा पूजारी देवकीनंदन का अभिनन्दन किया गया!